बाबूलाल ने हत्या मामले में जांच की मांग की

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी एमवी राव को पत्र लिख कर आदित्यपुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़की की दुष्कर्म के बाद संभावित हत्या की घटना की जांच की मांग की है़

रांची : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी एमवी राव को पत्र लिख कर आदित्यपुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़की की दुष्कर्म के बाद संभावित हत्या की घटना की जांच की मांग की है़ श्री मरांडी ने कहा है कि स्थानीय समाजसेवी व अन्य लोगों ने पूरे मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की प्रबल आशंका जतायी है़ इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए़

यह भी कहा कि लोगों ने बताया है कि नाबालिग संजय नगर मांझी टोला से 17 जून काे लापता हुई थी़ इसकी शिकायत आदित्यपुर थाने में भी की गयी थी़ 20 जून को लड़की का शव खरकई नदी से बरामद किया गया था.

पुलिस द्वारा बगैर परिजनों को सूचना दिये पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजे जाने के कारण स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है़ पुलिस के असंवदेनशील व्यवहार से लोगों में भारी आक्रोश है़ जांच के बाद जो भी दोषी हों, उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए़

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >