रांची विवि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में शुरू होगा आयुर्वेद और प्लांट मेडिसीन

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की पहली एडवाइजरी बैठक आयोजित की गई. सेंटर 29 अप्रैल से प्रतिदिन सुबह नौ से 11 बजे और अपराह्न तीन से पांच बजे तक खुला रहेगा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रांची से संजीव सिंह की रिपोर्ट

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत मोरहाबादी में स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (हैप्पीनेस सेंटर) एडवाइजरी कमेटी की पहली बैठक कुलपति प्रो सरोज शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निदेशक डॉ परवेज हसन ने मुख्य रूप से सेंटर के संचालन और विजन से संबंधित रूपरेखा को सामने रखा. 

आयुर्वेद और प्लांट मेडिसिन पर जोर 

सेंटर में आयुर्वेद और प्लांट मेडिसीन शुरू करने पर जोर दिया गया. वहीं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने, पीएसयू के सीएसआर फंड से सहयोग लेने पर जोर दिया गया. वहीं निर्णय लिया गया कि यह सेंटर एक प्रिवेंटिव सेंटर के रूप में काम करेगा. निर्णय लिया गया कि सेंटर में एक रजिस्ट्रेशन सेंटर स्थापित होगा, जिसमें आनेवाला डेटा का संग्रह किया जाएगा. 

सेंटर का समय 

शुरुआत के कुछ महीनों के लिए बुधवार से सेंटर हर दिन सुबह नौ बजे से दिन के 11 बजे तक और दोपहर में तीन से पांच बजे तक खुला रहेगा. जबकि योग विभाग द्वारा पांच मई 2026 से सुबह सात से आठ बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा. 

बैठक में मौजूद रहे ये लोग 

बैठक में जेयूटी के कुलपति प्रो डीके सिंह, डॉ सुदेश साहु, निदेशक डॉ परवेज हसन, उपनिदेशक डॉ रोजलीना सिंह, एफए अजय कुमार, सीआइपी के निदेशक डॉ वीके चौधरी, डॉ आशीष कुमार झा, डॉ जीसी साहु, डॉ किशोर सुरीन, चंचल भट्टाचार्या, डॉ चांदनी मिश्र, डॉ प्रशांत श्रीवास्तव और अन्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड को मलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प, बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को मिला सम्मान

इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >