लिंग भेदभाव के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

जेएसएलपीएस की ओर से सिल्ली प्रखंड के गांवों में जेंडर सीआरपी के माध्यम से जेंडर कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है.

सिल्ली.

जेएसएलपीएस की ओर से सिल्ली प्रखंड के गांवों में जेंडर सीआरपी के माध्यम से जेंडर कैंपेन का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत शनिवार को सिल्ली गांव में रंगोली बनाकर महिलाओं के साथ समाज में लिंग भेदभाव के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया. महिलाओं ने समाज से लिंग भेदभाव व कुरीतियों को हटाने की सामूहिक शपथ ली. इस दौरान जेंडर सीआरपी मामनी देवी, किरण देवी, नालिनी देवी सहित महिला समूह की दीदी मौजूद थीं. जेएसएलपीएस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर से अभियान चलाया जा रहा है. अभियान का समापन 23 दिसंबर को होगा. इसके तहत महिलाओं के साथ भेदभाव को दूर करने व समाज में डायन प्रथा, अंधविश्वास, बाल-विवाह, बाल मजदूरी सहित सभी कुरीतियों को हटाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >