ऑटो चालक का बेटा डिप्लोमा इन टूल एंड डाई का बना टॉपर

शुभम चौधरी झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची में डिप्लोमा इन टूल एंड डाई के सत्र 2020-21 का टॉपर रहा.

सिल्ली. हौसले बुलंद हो तो मुफलिसी भी मायने नहीं रखती. सिल्ली लुपूंग टोला निवासी शुभम चौधरी के पिता गणेश चौधरी ऑटो चालक हैं और माता लखीमनी देवी गृहिणी हैं. शुभम चौधरी झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम रांची में डिप्लोमा इन टूल एंड डाई के सत्र 2020-21 का टॉपर रहा. टूल रूम परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में 2021 बैच के टॉपर शुभम चौधरी को उद्योग विभाग के निदेशक विशाल सागर के द्वारा गोल्ड मेडल एवं डिप्लोमा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. शुभम ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. गरीबी के बावजूद सफलता मिल सकती है. शुभम ने कहा कि उसने अपने पिता के संघर्ष से प्रेरित होकर पढ़ाई की और उच्च शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त की. इस सफलता पर परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >