सेना की जमीन पर बाउंड्री कर कब्जे का प्रयास, 15 हिरासत में

सेना की जमीन पर बाउंड्री करने के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है

रांची/हटिया़ जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हेसाग, कचनार टोली में सेना की जमीन पर मंगलवार को एक समुदाय के लोग बाउंड्री कर रहे थे. अवैध रूप से बाउंड्री करने के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि बाउंड्री होने की सूचना पर सेना के अधिकारियों ने कई बार जगन्नाथपुर थाना प्रभारी को फोन किया, लेकिन जगन्नाथपुर थाना प्रभारी शांति समिति की बैठक में व्यस्त थे. जब थाना प्रभारी ने सेना के अधिकारियों की बात नहीं सुनी, तो अधिकारियों ने एसएसपी को फोन किया. एसएसपी के कहने पर थाना प्रभारी ने गश्ती दल वहां भेजा और अवैध रूप से बाउंड्री कर रहे 15 लोगों को हिरासत में ले लिया. बाउंड्री कर रहे लोगाें ने पुलिस को बताया कि वह ईदगाह की जमीन है और वह वर्षों से वहां ईद की नमाज अता करते आये हैं. इसी कारण उनलोगों ने इस जमीन पर बाउंड्री करने की बात कही. वहीं सेना के अधिकारियों का कहना है कि वर्षों से यह जमीन सेना के कब्जे में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >