अशोक नगर में चोरी कर ऑटो से भागे थे बदमाश, बिरसा चौक पर पी थी चाय

रांची जिले के अशोक नगर में बिल्डर के घर हुई 80 लाख की चोरी का मामला सामने आया है. बदमाश ऑटो से भागे और होटल पार्क रिट्रीट में रुके. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश कर रही है.

Ashok Nagar Theft : रांची जिले के अशोक नगर स्थित बिल्डर अखिलेश पांडेय के घर में 8 जुलाई की रात हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ऑटो से फरार हुए थे. पहले वे अशोक नगर से हवाई नगर की ओर गये, फिर वापस बिरसा चौक पहुंचे. यहां एक दुकान पर चाय पी और सिगरेट पी. इसके बाद नौ जुलाई की सुबह 4.10 बजे बिरसा चौक स्थित होटल पार्क रिट्रीट पहुंचे. होटल के कमरे में कुछ देर रुककर सामान पैक किया. सुबह 5.17 बजे होटल से निकलते समय गार्ड को 50 रुपये बख्शीश भी दी. इसके बाद करीब 80 लाख रुपये कीमत की जगुआर कार की डिक्की में सामान रख तमाड़-बुंडू के रास्ते जमशेदपुर-चाईबासा की ओर फरार हो गये.

सीसीटीवी के सहारे आरोपियों की तलाश, नहीं मिला सुराग 

घटना के बाद नौ जुलाई को पुलिस अशोक नगर से सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए होटल पार्क रिट्रीट तक पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से निकल चुके थे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके भागने के संभावित रास्ते पर भी पीछा किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.

जमशेदपुर चोरी कांड से जुड़ रहे तार 

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष मार्च में जमशेदपुर में भी दो घरों में चोरी की वारदात हुई थी. उन घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाशों का हुलिया और चोरी का तरीका अशोक नगर की घटना से काफी मिलता-जुलता है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.

होटल से पुलिस ने जब्त किया सीसीटीवी का डीवीआर

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने होटल पार्क रिट्रीट में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर जब्त कर लिया है. इसकी जांच की जा रही है, जिससे आरोपियों की गतिविधियों और उनकी पहचान से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें.

इसे भी पढ़ें: जनता के हितों के आगे झुक गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, 24 घंटे के अंदर खुला गुमला नगर परिषद का ताला

इसे भी पढ़ें: खाद की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं, डीसी ने दिया नियमित छापेमारी का निर्देश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >