Naxal News: उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य अर्जुन मुंडा उर्फ डॉन गिरफ्तार, हत्या और लेवी के कई मामलों में था शामिल

Naxal News: पहाड़ी जी ग्रुप के सक्रिय सदस्य अर्जुन मुंडा उर्फ डॉन को बुढ़मू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में अर्जुन मुंडा ने बताया कि 21 जून 2020 को बुढ़मू थाना क्षेत्र के कंडेर मोड़ में संतोष लोहरा की हत्या में रामेश्वर महतो के साथ अर्जुन मुंड़ा भी शामिल था.

Naxal News: बुढ़मू, काली चरण साहू- बीकेएस तिवारी उग्रवादी संगठन के सरगना रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी जी ग्रुप के सक्रिय सदस्य अर्जुन मुंडा उर्फ डॉन को बुढ़मू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी अर्जुन मुंडा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मुंडा के नाम कई थानों में मामले दर्ज हैं. वो टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी जी के दस्ता का सक्रिय सदस्य था. हत्या, लेवी समेत कई मामलों में वो शामिल था.

सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि अर्जुन मुंडा उर्फ डॉन बुढ़मू थाना क्षेत्र के कोठा गांव आया हुआ है. सूचना मिलते ही डीएसपी रामनारायण चैधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. आनन-फानन में पुलिस कोठा गांव पहुंची जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. अर्जुन मुंडा उर्फ डॉन पूर्व में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी जी के दस्ता का सक्रिय सदस्य था.

हत्या समेत कई मामलों में था शामिल

हाल ही में रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी जी ने टीएसपीसी से अलग होकर बीकेएस तिवारी ग्रुप बनाया जिसमें भी ये सक्रिय सदस्य था. पुलिस की पूछताछ में अर्जुन मुंडा ने बताया कि 21 जून 2020 को बुढ़मू थाना क्षेत्र के कंडेर मोड़ में संतोष लोहरा की हत्या में रामेश्वर महतो के साथ अर्जुन मुंड़ा भी शामिल था. 5 नवंबर 2021 में सिरम जंगल में लूटपाट की घटना में राहुल गंझू उर्फ खलील जी, दिनेश जी, मनोज मुंडा और अनिस अंसारी के साथ ये भी शामिल था. इसके अलावे रामेश्वर महतो के साथ लेवी एवं रंगदारी लेने के कांड में भी शामिल था.

पुलिस ने दर्ज किया है कई मामले

बुढ़मू थाना में आमर्स एक्ट और 17 सीएलए सहित अन्य धारा में कांड संख्या 46/20 और 73/21 दर्ज है. छापामारी दल में डीएसपी रामनारायण चैधरी, पुअनि रितेश कुमार महतो, पुअनि संजीव कुमार, रंजीत कुमार तिवारी, संतोष कुमार रजक, अजय कुमार रवि और बुढ़मू थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

Also Read: Madhu Koda: मधु कोड़ा की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, HC ने खारिज कर दी थी अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >