सभी बूथों पर प्रभारी नियुक्त करें

विधानसभा प्रभारी की मौजूदगी में हुई खलारी भाजपा की बैठक

खलारी़ भारतीय जनता पार्टी खलारी मंडल की बैठक एनके एरिया के वीआइपी सभागार में शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल गंझू ने की. बैठक में सभी बूथों का प्रभारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया. नये चुने गये बूथ प्रभारियों को महत्वपूर्ण कार्य करने का जिम्मा देने की बात पर सहमति बनी. संचालन मंडल संयोजक रामसूरत यादव व धन्यवाद ज्ञापन विकास कुमार दुबे ने किया. बैठक में कांके विधानसभा प्रभारी शशिभूषण भगत व विधायक समरीलाल मौजूद थे. साथ ही मंडल के सभी पदाधिकारी, 14 पंचायतों के सभी संयोजक, सातों मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारी, पंचायत प्रभारी, 60 बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, मंडल के स्थाई प्रभारी जगलाल महतो, मंडल के पालक मनोज गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि श्यामसुंदर सिंह, भरत रजक, अरविंद सिंह, शशि प्रसाद साहू, ललित साहू, भोला गंझू, कार्तिक यादव, वीरेंद्र मुंडा, रवींद्र मुंडा, रतनलाल, दिनेश्वर सोनी, उदय सिंह, भगवान सिंह, शिव चौधरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >