घर में ही ईद की नमाज अदा करने की अपील

डोरंडा महापंचायत की बैठक हाथीखाना में महापंचायत के सदर शमीम अख्तर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ईद की नमाज के सिलसिले में चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए ईद की नमाज घरों में अदा करें.

रांची : डोरंडा महापंचायत की बैठक हाथीखाना में महापंचायत के सदर शमीम अख्तर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ईद की नमाज के सिलसिले में चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए ईद की नमाज घरों में अदा करें. ईदगाहों व मस्जिदों में सिर्फ पांच लोग ही नमाज अदा करें. उन्होंने लोगों से गुजारिश की है कि ईद को लेकर खरीदारी न करें. घर में जो बढ़िया कपड़ा है उसे पहनकर ही ईद की नमाज अदा करें. बैठक में मो शमीम अख्तर, मो रिजवान, मो शाहीद, मो अरशद कुरैशी आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >