Anti Naxal Operation: सारंडा में 75 से ज्यादा नक्सली, तेज होगा पुलिस का अभियान

Anti Naxal Operation: सारंडा के जंगल में कम से कम 75 नक्सली मौजूद हैं. पुलिस जल्द ही इनके खिलाफ एंटी नक्सल ऑपरेशन शुरू करेगी.

Anti Naxal Operation: झारखंड में नक्सलियों का मुख्य जमावड़ा पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के सारंडा में है. यहां पर नक्सलियों की तादाद 75 से 80 के करीब है. इसका नेतृत्व माओवादी केंद्रीय कमेटी मेंबर और एक करोड़ के इनामी अनल दा कर रहे हैं.

25 लाख के इनामी अनमोल समेत अन्य नक्सली हैं सारंडा में

टीम में 25 लाख के इनामी सैक सदस्य अनमोल, अजय महतो व चमन सहित अन्य मौजूद हैं. एक बार फिर से नक्सल विरोधी अभियान में तेजी लाने की तैयारी की जा रही है, ताकि विधानसभा चुनाव के समय नक्सलियों की गतिविधियों को पूरी तरह रोका जा सके.

जनवरी से चल रहा है सुरक्षा बलों का अभियान

इस क्षेत्र में राज्य पुलिस व केंद्रीय बल की टीम जनवरी से अभियान चला रही है. लेकिन अभी तक नक्सलियों से उक्त क्षेत्र को मुक्त कराने में सफलता नहीं मिली है. आइइडी कोर निष्क्रिय करने की कार्रवाई उक्त क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा की जा रही है.

साकेत सिंह ने भी किया चाईबासा का दौरा

झारखंड चैप्टर के सीआरपीएफ आइजी साकेत सिंह ने भी चाईबासा का दौरा किया है. इसके साथ ही पलामू के हुसैनाबाद और पांडू सीमा पर माओवादी रीजनल कमांडर नितेश उर्फ इरफान और चतरा-राजपुर का बिरलुटुदाग में सैक सदस्य गौतम पासवान व अन्य के खिलाफ भी अभियान तेज करने की तैयारी हो रही है.

Also Read : Police Naxal Encounter: झारखंड के सारंडा जंगल में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, कैंप ध्वस्त, सर्च ऑपरेशन जारी

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >