आयुष्मान योजना में एक और घोटाला, एक ही अस्पताल दो नाम से सूचीबद्ध

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पलामू जिले के एक ही अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना के तहत दो नाम से सूचीबद्ध कर दिया है. इसका उद्देश्य अधिकारियों के निजी स्वार्थ व अस्पताल संचालकों को अधिक लाभ पहुंचाना बताया जाता है.

शकील अख्तर, रांची : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पलामू जिले के एक ही अस्पताल को आयुष्मान भारत योजना के तहत दो नाम से सूचीबद्ध कर दिया है. इसका उद्देश्य अधिकारियों के निजी स्वार्थ व अस्पताल संचालकों को अधिक लाभ पहुंचाना बताया जाता है. अस्पताल ने इलाज के नाम पर 3.10 करोड़ रुपये का दावा भी कर रखा है. अस्पताल द्वारा की गयी गड़बड़ी की जानकारी विभाग के अधिकारियों को है. इसके बावजूद अपरिहार्य कारणों से इस मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है. पलामू जिले के आबाद नगर स्थित ‘डॉक्टर किरण सिंह क्लिनिक’ को आयुष्मान भारत योजना के तहत सितंबर 2018 में सूचीबद्ध किया गया. इसके बाद इसी भवन पर ‘डॉक्टर किरण सिंह क्लिनिक एवं मेटरनिटी हॉस्पिटल’ का बोर्ड लगा कर मार्च 2019 में दूसरी बार सूचीबद्ध किया गया.

दो अलग-अलग नाम से सूचीबद्ध इस अस्पताल में डॉक्टर, नोडल ऑफिसर, कियोस्क आदि सब कुछ एक ही हैं. आयुष्मान योजना के लाभुकों ने सबसे ज्यादा शिकायत इसी अस्पताल के बारे में की है. बीमा कंपनी ने भी इस अस्पताल की शिकायत सरकार से की. इसके बाद कार्यपालक निदेशक ने थर्ड पार्टी असेसमेंट करने का आदेश दिया. इसके आलोक में बीमा कंपनी ने थर्ड पार्टी असेसमेंट कराया और सरकार को रिपोर्ट सौंप दी.

इसमें अस्पताल द्वारा बरती गयी अनियमितताओं का उल्लेख किया गया. पर अस्पताल के एक अधिकारी का स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के साथ मधुर संबंध होने के कारण इस रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. डॉक्टर किरण सिंह क्लिनिक द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत किये गये इलाज के मद में 60 लाख रुपये और डॉक्टर किरण सिंह क्लिनिक व मेटरनिटी हॉस्पिटल द्वारा 2.50 करोड़ रुपये का दावा किया गया है.

  • 3.10 करोड़ का कर रखा है दावा इलाज के नाम पर

  • पहली बार 2018 और दूसरी बार 2019 में सूचीबद्ध कराया

  • बीमा कंपनी ने भी रिपोर्ट में अनियमितताओं का किया उल्लेख, पर नहीं हुई कार्रवाई

  • इससे पहले छह मार्च को प्रभात खबर ने आयुष्मान योजना में गड़बड़ी की छापी थी खबर.

रांची में एएसआइ और चाईबासा में सुपरवाइजर गिरफ्तार

रांची : एसीबी की टीम ने बुधवार को रांची में एएसआइ मिथिलेश कुमार सिंह और चाईबासा में भूमि संरक्षण विभाग के फील्ड सुपरवाइजर (क्षेत्र पर्यवेक्षक) कुमार गौरव को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, रांची के सुखदेवनगर थाना में पोस्टेड एएसआइ मिथिलेश कुमार सिंह इंद्रपुरी रोड नंबर आठ निवासी राहुल देव उपाध्याय से तीन हजार रुपये रिश्वत ले रहा था. उसकी गिरफ्तारी बरियातू थाना के समीप स्थित चाय दुकान से हुई.

एसीबी के अधिकारियों के अनुसार राहुल देव ने बताया था कि उसकी पत्नी ने प्रताड़ित करने के आरोप में 18 जनवरी को सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. केस के अनुसंधानक एएसआइ मिथिलेश सिंह ने रिपोर्ट में मदद के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की. उसने कहा कि उसके पास अभी इतने पैसे नहीं हैं, तब एएसआइ ने पहली किस्त के रूप में तीन हजार रुपये रिश्वत की मांग की. उधर, भूमि संरक्षण विभाग के फील्ड सुपरवाइजर कुमार गौरव को लाभुक से 40 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया.

एसीबी ने घूस लेते पकड़ा

15 हजार रिश्वत मांगी एएसआइ ने पत्नी प्रताड़ना के आरोपी पति से, पहली किस्त में लिये तीन हजार रुपये

40 हजार मांगे तालाब खोदने के लाभुक से राशि भुगतान के एवज में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >