रांची में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, राज्य में 161 हुए

राजधानी रांची में सोमवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है. संक्रमित हिंदपीढ़ी की रहनेवाली 25 वर्षीय महिला है. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 161 हो गयी है.

रांची : राजधानी रांची में सोमवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है. संक्रमित हिंदपीढ़ी की रहनेवाली 25 वर्षीय महिला है. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 161 हो गयी है. गौरतलब है कि रांची में पिछले छह मई के बाद कोई केस नहीं मिला था. अब 11 मई को रांची के हिंदपीढ़ी से एक पॉजिटिव मिला है. रिम्स में सोमवार को 578 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें एक पॉजिटिव मिला. झारखंड में कोरोना संक्रमण से 78 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में इस समय एक्टिव केस 80 हैं. वहीं, तीन की मौत हो चुकी है. राज्य में कोरोना की स्थितिजिला

पॉजिटिव-मौत-स्वस्थ

रांची-94-2-53

बोकारो-10-01-09

हजारीबाग-04-00-03

धनबाद-04-00-02

गिरिडीह-04-00-01

कोडरमा-03-00-01

सिमडेगा-02-00-02

देवघर-04-00-02

गढ़वा-23-00-02

पलामू-08-00-03

जामताड़ा-02-00-00

गोड्डा-01-00-00

दुमका-02-00-00

कुल-161-03-78

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >