ranchi news : मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज रांची में वार्षिक खेलकूद शुरू, विद्यार्थियों ने दिखाया दम

ranchi news : मेटास एडवेंटिस कॉलेज बरियातू में बुधवार से दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता की शुरूआत हुई. उदघाटन जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने किया.

रांची. मेटास एडवेंटिस कॉलेज बरियातू में बुधवार से दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता की शुरूआत हुई. उदघाटन जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता के माध्यम से आपको अपनी सहभागिता दर्ज करने का अवसर मिला है. इसका फायदा उठायें और खेलकूद को जीवन का एक जरूरी हिस्सा समझकर भाग लें. इस अवसर पर डॉ ऋतुराज और झारखंड राज्य मलखंब संघ के सचिव संजय झा भी उपस्थित थे.

ये बने विजेता

100 मीटर दौड़ (ब्वॉयज) : प्रथम शुभंकर सोरेन, द्वितीय दान थापा एवं तृतीय प्रत्युष प्रेमका सुरीन. 100 मीटर दौड़ (गर्ल्स) : प्रथम अन्नू तिग्गा, द्वितीय ओलिम हेंब्रम एवं तृतीय प्रियांशु केरकेट्टा. 200 मीटर दौड़ (ब्वॉयज) : प्रथम स्थान शुभंकर सोरेन, द्वितीय स्थान दान थापा एवं तृतीय स्थान मनीष खलखो. मार्बल एंड स्पून (गर्ल्स) : प्रथम रोशनी बिहान, द्वितीय रूथमणि किस्पोट्टा एवं तृतीय कनकलता. नीडल एंड थ्रेड (गर्ल्स) : प्रथम : मुस्कान टोपनो और नेहा कुमारी, द्वितीय एनी मुंडा और अनीशा तिर्की एवं तृतीय प्रेरणा लिसा खलखो और कल्पना बाड़ा. हाई जंप (ब्वॉयज) : प्रथम आशीष आनंद सोरेन, द्वितीय प्रेम मरांडी एवं तृतीय आशीष तिग्गा एवं अभय आर्य हंसदक.

बैडमिंटन (ब्वॉयज) : प्रथम ब्लू हाउस, द्वितीय, रेड हाउस, तृतीय ग्रीन हाउस.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >