अमित भगत रांची सदर के नये अंचाधिकारी बने, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 32 अफसरों की हुई ट्रांसफर- पोस्टिंग, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : गुरुवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इसके तहत मारगोमंडा ब्लॉक, देवघर के अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो अगले आदेश तक ईचागढ़ ब्लॉक, सरायकेला- खरसावां के नये अंचलाधिकारी बने हैं. वहीं रामकंडा ब्लॉक, गढ़वा के प्रखंड विकास पदाधिकारी रामजी वर्मा को गोविंदपुर ब्लॉक, धनबाद का नया अंचलाधिकारी बनाया गया है.

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 18, 2021 10:17 PM

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 32 अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इसमें कई अधिकारी पदस्थापन की प्रतिभा में थे. इसमें कई अधिकारी अंचल अधिकारी बने हैं. इस संबंध में गुरुवार (18 मार्च, 2021) को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. साथ ही यह भी बताया गया है कि वैसे पदाधिकारी जिनके पदस्थापन स्थान पर अन्य पदाधिकारी का पदस्थापन हो गया है, लेकिन उक्त पदाधिकारी का कहीं दूसरे जगह पदस्थापन नहीं हुआ है, वे राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड के रांची मुख्यालय में योगदान करेंगे.

गुरुवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इसके तहत मारगोमंडा ब्लॉक, देवघर के अंचल अधिकारी भोला शंकर महतो अगले आदेश तक ईचागढ़ ब्लॉक, सरायकेला- खरसावां के नये अंचलाधिकारी बने हैं. वहीं रामकंडा ब्लॉक, गढ़वा के प्रखंड विकास पदाधिकारी रामजी वर्मा को गोविंदपुर ब्लॉक, धनबाद का नया अंचलाधिकारी बनाया गया है.

पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे जितराय मुर्मू को बहरागोड़ा ब्लॉक, पूर्वी सिंहभूम का नया अंचलाधिकारी बनाया गया है. वहीं, नुपूर नलिनी भगत को रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाये गये हैं. पदस्थापना की प्रतीक्षा में बैठे राकेश भूषण सिंह पूर्वी टुंडी ब्लॉक, धनबाद के नये अंचलाधिकारी बने हैं. मधुश्री मिश्रा खूंटी सदर की नयी अंचलाधिकारी बनी हैं. अशोक राम बिरनी ब्लॉक, गिरिडीह के नये अंचलाधिकारी बने हैं. कमलेश उरांव कैरो ब्लॉक, लोहरदगा के नये अंचलाधिकारी बने हैं.

Also Read: कचरे से बने गैस से शहर की सड़कों पर दौड़ेंगी गाड़ियां, रांची नगर निगम और गेल इंडिया के बीच हुआ करार

हजारीबाग सदर ब्लॉक के अंचलाधिकारी राजेश कुमार को झरिया ब्लॉक, धनबाद का नया अंचलाधिकारी बनाया गया है. वहीं कार्यपालक दंडाधिकारी, साहिबगंज के जय कुमार राम मांडू ब्लॉक, रामगढ़ के नये अंचलाधिकारी बने हैं. जमुआ ब्लॉक, गिरिडीह के अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा सरैयाहाट ब्लॉक, दुमका के नये अंचलाधिकारी बने हैं. उंटारीरोड ब्लॉक, पलामू के अंचलाधिकारी सच्चिदानंद कुमार वर्मा तोरपा ब्लॉक, खूंटी ने नये अंचलाधिकारी बने हैं.

रमकंडा ब्लॉक, गढ़वा के अंचलाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता को निरसा ब्लॉक, धनबाद का नया अंचलाधिकारी बनाया गया है. विश्रामपुर ब्लॉक, पलामू के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पांडेय अगले आदेश तक नीमडीह ब्लॉक, सरायकेला- खरसावां के नये अंचलाधिकारी बनें हैं. चंदनकियारी ब्लॉक, बोकारो के अंचलाधिकारी मनोज कुमार बेरमो ब्लॉक, बोकारो के नये अंचलाधिकारी बने हैं.

कुरडेग ब्लॉक, सिमडेगा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित भगत रांची सदर के नये अंचलाधिकारी बने हैं. बहरागोड़ा ब्लॉक, पूर्वी सिंहभूम हिरा कुमार बगोदर ब्लॉक, गिरिडीह के नये अंचलाधिकारी बने हैं. खूंटी सदर के अंचलाधिकारी विनोद कुमार प्रजापति अगले आदेश तक रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बने हैं. दारू ब्लॉक, हजारीबाग के प्रखंड विकास पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल चंदवार ब्लॉक, कोडरमा के अंचलाधिकारी बने हैं.

Also Read: झारखंड में मास्क चेकिंग अभियान की हुई शुरुआत, SMS अपनाने की अपील, बिना मास्क पहने लोगों पर होगी कार्रवाई

मधुपुर ब्लॉक, देवघ के अंचल निरीक्षक सह कानूनगो रमेश चंद्र तिवारी सरिया ब्लॉक, गिरिडीह के नये अंचलाधिकारी बने हैं. भू- अर्जन कार्यालय, हजारीबाग के अंचल निरीक्षक सह कानूनगो ओम प्रकाश हजारीबाग के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बने हैं. सरिया ब्लॉक, गिरिडीह की सुनीता कुमारी हेरहंज ब्लॉक, लातेहार की नयी अंचलाधिकारी बनी है. सारठ ब्लॉक, देवघर के बलिराम मांझी बोलवा ब्लॉक, सिमडेगा के अंचलाधिकारी बने हैं.

निरसा ब्लॉक, धनबाद के अंचलाधिकारी मो मोदस्सर नजर मंसूरी छतरपुर ब्लॉक, पलामू के नये अंचलाधिकारी बने हैं. टाटीझरिया ब्लॉक, हजारीबाग के अंचलाधिकारी विजय कुमार-1 सेन्हा ब्लॉक, हजारीबाग के नये अंचलाधिकारी बने हैं. मुसाबनी, पूर्वी सिंहभूम की अंचलाधिकारी सुश्री अमृता खाखा को हजारीबाग का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है.

ठाकुरगंगटी ब्लॉक, गोड्डा के अंचलाधिकारी धनंजय अगले आदेश तक राजनगर ब्लॉक, सरायकेला- खरसावां के नये अंचलाधिकारी बने हैं. मेहरमा ब्लॉक, गोड्डा के अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो बरही ब्लॉक, हजारीबाग के नये अंचलाधिकारी बने हैं. कुमारडुंगी ब्लॉक, पश्चिमी सिंहभूम के अंचल अधिकारी शशिकांत सिंकर चलकुशा ब्लॉक, हजारीबाग के नये अंचलाधिकारी बने हैं.

Also Read: रांची में CNG को लेकर ऑटो ड्राइवरों की बढ़ी परेशानी, पेट्रोल पंप पर सुबह तीन बजे से ही लगाते हैं लाइन, ऑटो ड्राइवरों की ये है पीड़ा

धनबाद के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी नरेंद्र नाथ सांडिल्य अगले आदेश तक रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनेे हैं. वहीं रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा उंटारीरोड ब्लॉक, पलामू के नये अंचलाधिकारी बने हैं और बरकट्ठा ब्लॉक, हजारीबाग के अंचलाधिकारी निर्मल सोरेन को पलामू का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है.

Posted By : Samir Ranjan.

Next Article

Exit mobile version