Ranchi Crime News : नाबालिग से गैंग रेप का आरोप, चार आरोपी फरार

Ranchi Crime News : गोंदा थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक नाबालिग ने चार युवकों पर गैंग रेप करने का आरोप लगाते हुए गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस उसकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है.

रांची. गोंदा थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक नाबालिग ने चार युवकों पर गैंग रेप करने का आरोप लगाते हुए गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने प्राथमिकी में लिखा है कि 15 जुलाई को उसे गोंदा थाना क्षेत्र से जान-पहचान का युवक स्कूटी पर घुमाने के बहाने कांके थाना क्षेत्र के कोंगे, जयपुर लेकर गया. वहां उसने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया. जिसके बाद सबने एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. घटना के बाद नाबालिग को अस्त-व्यस्त अवस्था में छोड़कर चारों युवक फरार हो गये. बाद में नाबालिग गोंदा स्थित अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी. फिर नाबालिग ने परिजन के साथ गोंदा थाना पहुंच कर चारों युवकों पर 16 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी. नाबालिग लड़की ने गोंदा पुलिस को बताया है कि वह चार में से दो आरोपियों को पहचानती है. पुलिस उसकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >