स्कूल ट्यूशन व बस फीस माफ करायें शिक्षा मंत्री

रांची : ऑल स्कूल पैरंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को पत्र लिखकर रांची सहित राज्य भर के स्कूलों से लॉकडाउन की अवधि में स्कूल फीस, बस फीस माफ किये जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण अभिभावक ना तो कोई काम कर पा रहे हैं, […]

रांची : ऑल स्कूल पैरंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को पत्र लिखकर रांची सहित राज्य भर के स्कूलों से लॉकडाउन की अवधि में स्कूल फीस, बस फीस माफ किये जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण अभिभावक ना तो कोई काम कर पा रहे हैं, ना ही अपना बिजनेस चला पा रहे हैं या कहीं आ-जा पा रहे हैं.

वर्तमान में अभिभावकों को अपने घर-परिवार का जीविकोपार्जन करना ही एक बड़ी समस्या है. इन परिस्थितियों में अभिभावक कैसे स्कूल का फीस, बस फीस जमा कर पायेंगे. इधर कई स्कूलों ने अभिभावकों को स्कूल और बस फीस के लिए नोटिस देना सुरू कर दिया है. उन्होंने शिक्षा मंत्री से सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >