इमा बेल्ट सेरेमनी में एलिसन को मिला ब्राउन बेल्ट

इमा बेल्ट सेरेमनी में एलिसन को मिला ब्राउन बेल्ट

रांची. इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तत्वावधान में बहु बाजार बसर टोली स्थित इमा कराटे स्टूडियो में बेल्ट सेरेमनी का आयोजन सोमवार को किया गया. जिसमें पिछले दिनों ग्रेडिंग में सफल रहे कराटेकारों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने बेल्ट प्रमाण पत्र प्रदान किया. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एलिसन रूपल खाखा ने ग्रेडिंग में सफलता हासिल की और उसे ब्राउन बेल्ट प्रदान किया गया. इसके साथ ही अश्विन कुमार को डबल ग्रेडिंग में सफलता मिली और उन्हें ब्लू बेल्ट प्रदान किया गया. इसके अलावा येलो बेल्ट से ब्राउन बेल्ट तक के कई खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ी यदि निरंतर अभ्यास में रहते हैं तो व सभी ग्रेउिंग में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी अपना अच्छा प्रदर्शन कर सकते है. इस अवसर पर इमा के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >