युवक को झांसा देकर खाते से उड़ाये 21 हजार

बिरनी : बिरनी थाना अंतर्गत खरखरी निवासी परमेश्वर रजक का पुत्र अजय कुमार राज फोन पे पर कैशबैक लेने के लालच में अपना 21 हजार रुपये गवां बैठा. बैंकिंग अकाउंट को फोन पे के माध्यम से ट्रांजेक्शन करने के दौरान चार हजार के कैशबैक के लालच देकर साइबर अपराधियों ने उसके खाते से रुपये उड़ा […]

बिरनी : बिरनी थाना अंतर्गत खरखरी निवासी परमेश्वर रजक का पुत्र अजय कुमार राज फोन पे पर कैशबैक लेने के लालच में अपना 21 हजार रुपये गवां बैठा. बैंकिंग अकाउंट को फोन पे के माध्यम से ट्रांजेक्शन करने के दौरान चार हजार के कैशबैक के लालच देकर साइबर अपराधियों ने उसके खाते से रुपये उड़ा लिये. पीड़ित युवक ने बिरनी थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में लिखा है कि वह फोन पे के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर रहा था. इसी बीच उसमें नोटिफिकेशन आया, जिसे टच करने पर चार हजार रुपये का केश बैक का नोटिस था.

नोटिस खोलने के बाद उसे टच किया तो उधर से फोन आया और कहा गया कि आपने फोन पे के माध्यम से ट्रांजेक्शन किया है, इसपर आपको हजार रुपया कैशबैक दिया है. अगर कैशबैक लेना हो तो इस लिंक को टच करें, जिसके बाद वह चार हजार रुपये आपके बैंक खाते के अकाउंट में चले जाएंगे. युवक ने बताया कि फोन पे एक भरोसेमंद ट्रांजेक्शन एप्प है, इसपर वह पहले भी ट्रांजेक्शन करता रहा है. विश्वास जताते हुए उस लिंक को टच किया तो उधर से फोन आया और बताया गया कि अपना एटीएम नंबर और पासवर्ड डालेंगे तो रुपये सीधे आपके खाते में चला जायेगा. इसी लालच में उसने ऐसा किया तो उसके खाते से पांच बार में 21 हजार रुपये उड़ा लिये गये. युवक ने बताया कि लॉकडाउन के बीच उसके पास इतना ही रुपया था जिससे अपना गुजारा करता, अब उसपर आफत आ गयी है. थाना प्रभारी सुरेश कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >