Cricket : डीबीसीए और जैप ने जीत दर्ज की

डीबीसीए और जैप ने जीत दर्ज की

रांची. यूनाइट क्रिकेट क्लब सुकुरहुट्टू के तत्वावधान में आयोजित अजय बैठा अंडर-16 क्रिकेट में बुधवार को डीबीसीए और जैप ने अपने-अपने मैच जीत लिये. दोनों ने क्रमश: एमपीसीए गया और आरएसए को हराया. पहले मैच में एमपीसीए गया की टीम 54 रन पर आउट हो गयी. दानिश ने 19 रन देकर पांच विकेट लिये. राजीव व विजय को दो-दो विकेट मिले. जवाब में डीबीसीए ने बगैर नुकसान के 57 रन बना कर जीत दर्ज की. विजय ने नाबाद 40, संयम ने नाबाद 10 रन बनाये. दानिश को मैन ऑफ द मैच चुना गया. दूसरे मैच में जैप ने 140 रन बनाये. अरमान ने 41, हर्ष ने 25 रन जोड़े. एकांश व अली हसन ने तीन-तीन, जबकि राघीब ने दो विकेट लिये. जवाब में आरएसए नौ विकेट पर 121 रन ही बना सकी. राघीब ने 25, अली हसन ने 22 रन जोड़े. यूसुफ इब्राहिम ने 25 रन देकर चार विकेट लिये. आदित्य व सागर को दो-दो विकेट मिले. यूसुफ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >