कृषि मंत्री ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

ब्रिजफोर्ड स्कूल तुपुदाना में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, हटिया.

ब्रिजफोर्ड स्कूल तुपुदाना में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अत्याधुनिक तकनीक एआइ व रोबोटिक्स लैब का उदघाटन किया. छात्रों ने रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न मॉडलों का शानदार प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि ने कक्षा 10 के टॉपर्स और विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों तथा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्री-नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक के टॉपर्स को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मंत्री ने कहा कि आज के युग में शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि छात्रों को तकनीकी ज्ञान में भी कुशल होना चाहिए. मुख्य अतिथि को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन 12वीं कक्षा के छात्र आयुष कुमार सिंह व छात्रा नव्या रामटेक ने संयुक्त रूप से किया. प्राचार्य मुनीष दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जालान ने कहा कि हम छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक सफलता से गौरवान्वित हैं. साथ ही एआइ और रोबोटिक्स लैब के माध्यम से हम उन्हें भविष्य की तकनीक से जोड़ रहे हैं. हमारा लक्ष्य बच्चों को आधुनिक युग की चुनौतियों के लिए तैयार करना है. प्राचार्य मुनीष दुबे ने कहा कि हम स्कूल में एक ऐसा वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां हर बच्चा अपनी पूरी क्षमता को पहचान सके और उसे निखार सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dharmendra giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >