ranchi news : एनयूएसआरएल रांची का सिंबायोसिस लॉ स्कूल और धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के साथ करार

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची ( एनयूएसआरएल) ने गुरुवार को सिंबायोसिस लॉ स्कूल, पुणे और धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जबलपुर के साथ एमओयू किया.

रांची. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची ( एनयूएसआरएल) ने गुरुवार को सिंबायोसिस लॉ स्कूल, पुणे और धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जबलपुर के साथ एमओयू किया. एमओयू पर सिम्बायोसिस लॉ स्कूल की डीन प्रो (डॉ) शशिकला गुरपुर, धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डॉ) मनोज कुमार सिन्हा और एनयूएसआरएल के कुलपति प्रो (डॉ) अशोक आर पाटिल ने हस्ताक्षर किया. इस दौरान प्रो (डॉ) गुरपुर ने कहा कि रोगी सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में एआइ की भूमिका पर विशेष चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि कि कैसे बदलते वक्त के साथ एआइ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी एक अहम हिस्से के रूप में काम कर रहा है. इस सत्र के बाद प्रो (डॉ) शशिकला गुरपुर ने शिक्षकों के साथ बैठकर में एकेडमिक लेखन और प्रकाशन को प्रोत्साहन देने पर चर्चा की. प्रो (डॉ) मनोज कुमार सिन्हा ने भी विशेष सत्र में शिक्षकों से बात की. एनयूएसआरएल के कुलपति प्रो (डॉ) अशोक आर पाटिल ने कहा कि हम विवि के लिए बेहतर शोध, बेहतर संसाधन और मजबूत शैक्षणिक माहौल के लिए लगातार प्रयासरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >