लंबे समय से बिगड़ रहा था ब्लड प्रेशर, MRI ने खोला राज; एड्रिनल ग्लैंड में मिला बड़ा ट्यूमर

ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव का कारण बना एड्रिनल ग्लैंड का ट्यूमर. रांची के इरबा में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से मरीज को मिला नया जीवन. जानें कैसे हुई सफल सर्जरी.

रांची. गुमला निवासी संजय गुप्ता लंबे समय से ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव से परेशान थे. स्थिति की जांच के लिए उन्हें इरबा स्थित क्यूरेस्टा एसीएमसी हॉस्पिटल लाया गया. जांच के दौरान एमआरआइ में एड्रिनल ग्लैंड में बड़ा ट्यूमर पाया गया.

चिकित्सकों ने ओपन सर्जरी के बजाय लैप्रोस्कोपिक तकनीक से ट्यूमर निकालने का निर्णय लिया. डॉक्टरों के अनुसार, मरीज की सर्जरी लैप्रोस्कोपिक तकनीक से की गयी.

डॉ रमेश दास ने बताया कि यह जटिल मामला था. मरीज में लंबे समय से ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा था, लेकिन इसके कारण का पता नहीं चल पा रहा था. जांच के बाद एड्रिनल ग्लैंड में ट्यूमर की पुष्टि हुई, जिसके बाद उपचार की प्रक्रिया आगे बढ़ायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव पांडेय

राजीव पांडेय प्रभात खबर में बतौर चीफ रिपोर्टर कार्यरत हैं. डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं. फिलहाल वह हेल्थ, प्रशासनिक खबरें, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे है. इसके अलावा, प्रभात खबर के मल्टी मीडिया की नेशनल और सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रहे हैं. राजीव ने प्रिंट मीडिया में अपने करियर की शुरुआत ‘अमर उजाला अखबार’ से की. यहां उन्होंने शिक्षा, रेलवे, धर्म अध्यात्म और जेंडर संवेदनशीलता के साथ सामाजिक मुद्दों को समझा. राजीव हमेशा सीखने में विश्वास रखते है.

राजीव ने रांची विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज से स्नातक और नैनी के सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर (इलाहाबाद कृषि संस्थान विश्वविद्यालय) के पत्रकारिता विभाग से डिप्लोमा किया है. राजीव पांडेय ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर के रूप में लाइव इंडिया न्यूज चैनल में वर्ष 2006 में पत्रकारिता में कदम रखा. इसके बाद वर्ष 2008 में अमर उजाला के अलीगढ़ यूनिट से जुड़े. वर्ष 2010 में झारखंड के प्रतिष्ठित दैनिक अखबार प्रभात खबर में योगदान दिया.

राजीव को पत्रकारिता में 20 साल का अनुभव है. प्रभात खबर में हेल्थ से जुड़ी कई खबरें ब्रेक की हैं, जिसमें 'स्टेंट के नाम पर लूट', 'हड्डी इंप्लांट' व 'आई के लेंस' और 'सर्जिकल आइटम में मनमाना पैसा वसूलने' की खबर शामिल हैं. प्रभात खबर डिजिटल के लिए 'हेल्थ इज वेल्थ के शो' में झारखंड के 60 से अधिक डाॅक्टरों का 'पॉडकास्ट' किया है. राजीव को वर्ष 2023 में 'लाडली मीडिया नेशनल और साउथ एशिया' अवार्ड से सम्मानित किया गया है. वहीं, चेन्नई की संस्था रीच द्वारा टीबी, डायबिटीज और कैंसर पर फैलोशिप भी मिला है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >