यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, जेल

पुलिस ने यौन शोषण के एक मामले में सिल्ली थाना क्षेत्र के गड़गांव निवासी अरुण मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

अनगड़ा.

पुलिस ने यौन शोषण के एक मामले में सिल्ली थाना क्षेत्र के गड़गांव निवासी अरुण मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उस पर अनगड़ा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने दो साल से प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण करने व पांच माह का गर्भवती करने का आरोप लगाया था. मामले में दो माह पहले अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. नाबालिग ने पुलिस को सिर्फ आरोपी का नाम बताया था. पुलिस छानबीन में आरोपी की पहचान हो सकी. नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने पहले शादी का झांसा देकर यौन शौषण किया व गर्भवती होने पर शादी से मुकर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >