रांची : राज्य की जेलों में आनेवाले आरोपियों की कपड़े खुलवा कर हो रही पड़ताल

जेल प्रशासन ने बताया कि जेल आइजी के आदेश पर त्रिस्तरीय जांच होती है. इसी के तहत आरोपियों का कपड़ा खुलवाया जाता है. ज्ञात हो कि अमन सिंह की हत्या के बाद राज्य की जेलों में सुरक्षा को देखते हुए जेल कर्मियों को भी जेल के अंदर मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक वस्तु ले जाने पर पाबंदी लगा दी गयी है.

रांची : धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद राज्य की सभी जेलों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. इसी के तहत अब जेल आनेवाले आरोपियों की जेल के प्रवेश द्वार पर ही जांच की जाती है. थाना द्वारा जेल भेजे जानेवाले आरोपियों का जेल गेट के बाहर चप्पल, जूता, कपड़े, घड़ी और बेल्ट, सारा कुछ खुलवा दिया जाता है. उन्हें जांच के बाद केवल कपड़ा पहनने के लिए दिया जाता है. फिर अंदर प्रवेश कराया जाता है. इसके साथ ही आरोपियों का बायोमीट्रिक रिकॉर्ड भी बनाया जाता है. जेल में आनेवाले हर आरोपी की सारी डिटेल दर्ज होने के बाद उन्हें वार्ड में भेजा जाता है.

जेल आइजी के आदेश पर त्रिस्तरीय जांच

इस संबंध में जेल प्रशासन ने बताया कि जेल आइजी के आदेश पर त्रिस्तरीय जांच होती है. इसी के तहत आरोपियों का कपड़ा खुलवाया जाता है. ज्ञात हो कि अमन सिंह की हत्या के बाद राज्य की जेलों में सुरक्षा को देखते हुए जेल कर्मियों को भी जेल के अंदर मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक वस्तु ले जाने पर पाबंदी लगा दी गयी है.

Also Read: रांची : सरयू राय ने स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का प्रदूषण रोकने की मांग की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >