सोनू इमरोज की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के केस में भी चल रहा था फरार

रांची. हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस ने सोनू इमरोज की हत्या और आर्म्स एक्ट के केस में फरार डीसी गुड्डू उर्फ मो इमरान को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपी निजामनगर छोटा तालाब के समीप का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार डेली मार्केट थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में चर्चित अपराधी रहे सोनू इमरोज की हत्या गोली मारकर कर दी गयी थी. इसे मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. केस के अनुसंधान के दौरान आरोपी पर हत्या में शामिल होने का आरोप सही पाया गया था. घटना के बाद से ही वह पुलिस की नजर में फरार चल रहा था. वह कोर्ट में भी उपस्थिति नहीं हो रहा था. आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने गैरजमानती वारंट जारी किया था. वारंट का तामिला करने की जिम्मेवारी हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस को दी गयी थी. हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को सोमवार की रात आरोपी के इलाके में होने की सूचना मिली. जिसके आधार पर छापेमारी कर कार्रवाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >