Aaj ka Mausam: झारखंड में गरज के साथ बारिश, वज्रपात की आशंका, 30 और 31 जुलाई को होगी भारी बारिश

Aaj ka Mausam: झारखंड में रविवार को गरज के साथ बारिश होगी और वज्रपात की आशंका है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र (लो प्रेशर) बन रहा है. इस कारण 30 और 31 जुलाई को राजधानी रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

Aaj ka Mausam: रांची-झारखंड में रविवार को कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं. कहीं-कहीं गरज या वज्रपात हो सकता है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र (लो प्रेशर) बन रहा है. इसका असर 30 और 31 जुलाई को झारखंड में दिख सकता है. इस कारण 30 जुलाई को राज्य के दक्षिणी (कोल्हान) तथा मध्य (राजधानी और आसपास के जिलों) क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 31 जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी तथा उत्तर-पूर्वी हिस्से में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है.

झारखंड में सक्रिय है मॉनसून

झारखंड में एक अगस्त से मॉनसून सामान्य रहेगा. अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान नहीं है. अभी झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है. पिछले 24 घंटे में कोल्हान वाले इलाकों में अच्छी बारिश हुई. सरायकेला के कई हिस्सों में 70 से 80 मिमी तक बारिश हुई. धनबाद में 42 तथा रामगढ़ में 40 मिमी के आसपास बारिश हुई. राजधानी में भी करीब 40 मिमी के आसपास बारिश पिछले 24 घंटे में हुई.

रांची में अब तक 400 मिमी बारिश

इस मॉनसून में राजधानी रांची में अब तक लगभग 400 मिमी बारिश हुई है. जमशेदपुर में 242, बोकारो में 396 तथा चाईबासा में करीब 300 मिमी बारिश हुई है. अभी राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश सामान्य से कम हुई है. बादल और बारिश के कारण राजधानी सहित करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान शनिवार को 28 डिग्री सेसि के आसपास रहा. वहीं, जमशेदपुर का 30 तथा डालटनगंज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के आसपास रहा.

Also Read: Kal Ka Mausam: झारखंड में बारिश के आसार, वज्रपात की आशंका, 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >