नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को भेजा जेल

खलारी थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार 11 बजे दिन की है.

खलारी. खलारी थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार 11 बजे दिन की है. सूचना मिलते ही खलारी पुलिस ने आरोपी महावीरनगर निवासी अर्जुन लोहरा (20) को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. घटना को लेकर किशोरी ने खलारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. किशोरी ने पुलिस को जानकारी दी है कि मंगलवार को वह एक ज्वेलरी दुकान गयी थी. दुकान बंद मिलने पर घर लौट रही थी. इसी क्रम में अपने घर के बाहर खड़ा अर्जुन लोहरा ने जबरन अपने घर के अंदर ले गया और जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद अपने घर में ही बेहोश छोड़कर भाग गया. किशोरी की मां अर्जुन लोहरा के घर से बेहोशी की हालत में उसे लेकर अस्पताल गयी, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >