झारखंड : कैबिनेट ने नौ प्रस्तावों पर लगायी मुहर, नेतरहाट की तर्ज पर खुलेंगे तीन नये स्कूल

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई आज कैबिनेट की बैठक में कुलनौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है. झारखंड कैबिनेट ने मेडिकल प्रोटेक्शन बिल को मंजूरी दे दी. इसके तहत डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी. राज्य कैबिनेट ने बिल्डिंग बॉयलॉज में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है. इसके तहत 15 […]

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई आज कैबिनेट की बैठक में कुलनौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है. झारखंड कैबिनेट ने मेडिकल प्रोटेक्शन बिल को मंजूरी दे दी. इसके तहत डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी.

राज्य कैबिनेट ने बिल्डिंग बॉयलॉज में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है. इसके तहत 15 दिनों में मकान का नक्शा पास होगा ओर घर के सामने 10 फीट खुली जमीन छोड़नी होगी.

झारखंड कैबिनेट ने नेतराहाट विद्यालय की तर्ज पर तीन नये आवासीय विद्यालय खोलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. ये विद्यालय रांची, दुमका और चाईबासा में खुलेंगे.

झारखंड को स्टार्टअप हब बनाने में ओरेकल कंपनी करेगी सहयोग, राज्य सरकार व कंपनी में MOU

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >