मोमेंटम झारखंड के बहाने अर्जुन मुंडा ने फिर साधा रघुवर सरकार पर निशाना

कहा – अपने ही राज्य में शरणार्थी बनकर रह जायेंगे मूलवासी रांची : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने वर्तमान रघुवर सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है. जहां एक ओर मोमेंटम झारखंड की हर ओर सराहना हो रही है,वहीं मोमेंटम झारखंड के बहाने पूर्व सीएम ने रघुवर सरकार पर निशाना साधते […]


कहा – अपने ही राज्य में शरणार्थी बनकर रह जायेंगे मूलवासी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने वर्तमान रघुवर सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है. जहां एक ओर मोमेंटम झारखंड की हर ओर सराहना हो रही है,वहीं मोमेंटम झारखंड के बहाने पूर्व सीएम ने रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि झारखंड के मूलवासी अपने ही राज्य में शरणार्थी बनकर ना रह जाएं, इस बात की चिंता राज्य सरकार को करनी चाहिए.

औद्योगिक विकास पहले भी हुआ है और आगे भी होता रहेगा. लेकिन सरकार को औद्योगिक विकास करते वक्त यहां की जनता के बारे में जरूर सोचना चाहिए.

अर्जुन मुंडा ने आगे कहा की औद्योगिक विकास अपनी जगह है, मगर सरकार को यहां की संस्कृति, जल, जंगल और जमीन सेजुड़े पहलुओं पर भी विचार करना चाहिए. मुंडा ने कहा की यहां के औद्योगिक विकास से यहां के अस्तित्व पर कोईखतरा ना आये, सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >