बंद नहीं रहेंगे शहर के स्कूल, चलेंगी कक्षाएं

रांची. मोमेंटम झारखंड को लेकर राजधानी के निजी स्कूल बंद नहीं रहेंगे. अधिकतर निजी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा हो रही है, इसलिए 16 और 17 फरवरी को स्कूल की कक्षाएं चलेंगी. डीपीएस के प्राचार्य राम सिंह ने बताया कि स्कूलों में परीक्षाएं हो रही हैं. स्कूल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि पूर्व निर्धारित समय […]

रांची. मोमेंटम झारखंड को लेकर राजधानी के निजी स्कूल बंद नहीं रहेंगे. अधिकतर निजी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा हो रही है, इसलिए 16 और 17 फरवरी को स्कूल की कक्षाएं चलेंगी. डीपीएस के प्राचार्य राम सिंह ने बताया कि स्कूलों में परीक्षाएं हो रही हैं. स्कूल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि पूर्व निर्धारित समय पर ही दोनों दिन कक्षाएं होंगी. जेवीएम श्यामली समेत संत जेवियर्स स्कूल, लॉरेटो, सेक्रेड हर्ट, डीएवी गांधीनगर, डीएवी हेहल, डीएवी कडरू, सुरेंद्र नाथ सेंटीनरी स्कूल ने भी किसी तरह की बंद की सूचना नहीं दी है.

डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य एसके सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से स्कूल बसों को बिरसा मुंडा राजपथ पर खड़ा नहीं करने को कहा गया है. जिला शिक्षा अधीक्षक शिवेंद्र कुमार ने भी बताया कि उपायुक्त मनोज कुमार ने स्कूलों की कक्षाएं स्थगित रखने का कोई औपचारिक निर्देश अब तक नहीं दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >