आयोजन: बीटोत्सव का काउंटडाउन शुरू, आरव शो ने बढ़ायी रौनक
रांची: बीआइटी मेसरा के वार्षिक इवेंट बीटोत्सव को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है. इसके तीसरे चरण में बुधवार को संस्थान परिसर में आरव शो की धूम रही. बीटोत्सव 2017 का एंथेम सांग भी जारी किया गया, जिसे म्यूजिक क्लब की तरफ से तैयार किया गया है. यह कार्यक्रम 16 से 20 मार्च तक बीआइटी […]
रांची: बीआइटी मेसरा के वार्षिक इवेंट बीटोत्सव को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है. इसके तीसरे चरण में बुधवार को संस्थान परिसर में आरव शो की धूम रही. बीटोत्सव 2017 का एंथेम सांग भी जारी किया गया, जिसे म्यूजिक क्लब की तरफ से तैयार किया गया है. यह कार्यक्रम 16 से 20 मार्च तक बीआइटी मेसरा में होगा. कार्यक्रम में देश-विदेश के जाने माने कलाकारों और सभी तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. इससे पहले आगाज, उमंग जैसे इवेंट बीटोत्सव को लेकर हो चुके हैं.
बुधवार को 10 बैंड के कलाकारों ने अपने स्वरचित फिल्मी धुनों पर अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इसकी शुरुआत पंजाबी गीत के साथ हुई. पंजाबी डांस के बाद इंडस वेब बैंड ने बॉलीवुड के गीतों पर धुन प्रस्तुत कर लोगों को झूमाया. डेस्टिनी रॉक ऑन की धुन ने उपस्थित विद्यार्थियों को झूमने पर विवश कर दिया.
श्रेयसी चक्रवर्ती के वेस्टर्न संगीत पैसिफिक वाइव्स को दर्शकों ने काफी सराहा. शक्तिमान के टाइटल ट्रैक ने बचपन की यादें ताजा करायी, जबकि द अननोन जॉनर ने भी अपनी तरफ सभी को आकर्षित किया. अंत में नोयर व रैंडम ओवरड्राइव की टीम ने बाॅलीवुड और वेस्टर्न संगीत के साथ पूरे कैंपस को संगीतमय किया.