प्रभार नहीं सौंपा, मध्याह्न भोजन बंदी के कगार पर

रांची. राजकीय मध्य विद्यालय थड़पखना में पूर्व प्राचार्य द्वारा चेक बुक और पासबुक नहीं सौंपे जाने से मध्याह्न भोजन बंदी के कगार पर पहुंच गया है. पूर्व प्राचार्य तनुजा पांडेय का तबादला दो जनवरी 2017 को होने के बाद उन्होंने अपना प्रभार नये प्राचार्य को नहीं सौंपा है. मध्याह्न भोजन पर पड़नेवाले असर की आशंका […]

रांची. राजकीय मध्य विद्यालय थड़पखना में पूर्व प्राचार्य द्वारा चेक बुक और पासबुक नहीं सौंपे जाने से मध्याह्न भोजन बंदी के कगार पर पहुंच गया है. पूर्व प्राचार्य तनुजा पांडेय का तबादला दो जनवरी 2017 को होने के बाद उन्होंने अपना प्रभार नये प्राचार्य को नहीं सौंपा है. मध्याह्न भोजन पर पड़नेवाले असर की आशंका को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने जिला शिक्षा अधीक्षक से कार्रवाई का आग्रह किया है. विद्यालय में 120 से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं.

इन्हें मध्याह्न भोजन के रूप में अंडा और अन्य सामग्री दी जाती है. उन्होंने कहा है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक को नया काम शुरू करने में दिक्कत हो रही है. चेक बुक और पास बुक के निर्गत नहीं होने से विद्यालय से संबंधित कई कार्य भी बाधित हो रहे हैं. प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने अपने पत्र में इस बात का जिक्र भी किया है कि पूर्व प्राचार्या द्वारा जानबूझ कर कोई रजिस्टर और पास बुक नहीं दिया जा रहा है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी भी सूरत में मध्याह्न भोजन बंद नहीं करने का निर्देश दिया गया है. पूर्व प्राचार्या और प्रबंधन समिति के विवाद को भी सुलझा लिया गया है.
शिवेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक\

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >