Ranchi News : अंतिम दिन 897 लोगों ने 91.45 लाख रुपये होल्डिंग टैक्स के रूप में जमा किया

पूरे झारखंड में सबसे अधिक 94 करोड़ का टैक्स वसूला रांची नगर निगम ने

वरीय संवाददाता, रांची. वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन रांची नगर निगम ने टैक्स वसूली का रिकॉर्ड स्थापित किया. अंतिम दिन निगम के जन सुविधा केंद्रों व टैक्स कलेक्टरों के माध्यम से निगम ने 91.45 लाख रुपये होल्डिंग टैक्स के रूप में प्राप्त किया. टैक्स कलेक्शन के रूप में रांची नगर निगम ने इस वर्ष 1,67,372 लोगों से 80,64,37,113 की राशि वसूला. इसके साथ ही रांची नगर निगम झारखंड के सभी नगर निकायों से अधिक टैक्स कलेक्शन करने वाला नगर निगम बन गया. निगम ने 17 करोड़ की राशि ऑनलाइन वसूला : इस वित्तीय वर्ष में 32,373 लोगों ने ऑनलाइन राशि का भुगतान किया. इससे निगम को 17,05,79,093 की राशि प्राप्त हुई. वहीं 13934 लोगों ने रांची नगर निगम व डोरंडा अंचल कार्यालय में निगम द्वारा संचालित जनसुविधा केंद्रों में 5,38,72,014 राशि जमा की. वहीं 53 वार्डों में निगम के टैक्स कलेक्टरों द्वारा 1,06,019 करदाताओं से टैक्स के रूप में 41,81,40,029 की राशि वसूली गयी. जल कर से वसूला 12 करोड़ : नगर निगम ने इस वर्ष जल कर से 12,02,91,970 रुपये लोगों से वसूला. वहीं ट्रेड लाइसेंस के 18,370 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे 2,16,38,840 राशि निगम ने प्राप्त की. पिछले साल के मुकाबले 24 करोड़ रुपये की अधिक वसूली : नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 70.39 करोड़ की राशि लोगों से वसूली थी. जबकि इस वर्ष निगम ने 94 करोड़ की राशि वसूल कर एक रिकॉर्ड बना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shrawan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >