कल रांची आयेंगे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर

रांची : देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर 26 अक्तूबर को रांची में होंगे. वह डिफेंस डिप्लोमेसी पर होटल बीएनआर में होनेवाले एक कार्यक्रम में शिरकत कर उसी दिन दिल्ली लौट जायेंगे. समारोह में राज्यसभा सांसद एमजे अकबर का विशेष संबोधन भी होगा. सीएम रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव और अर्जुन मुंडा भी कार्यक्रम […]

By Prabhat Khabar Print Desk | October 25, 2016 8:37 AM

रांची : देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर 26 अक्तूबर को रांची में होंगे. वह डिफेंस डिप्लोमेसी पर होटल बीएनआर में होनेवाले एक कार्यक्रम में शिरकत कर उसी दिन दिल्ली लौट जायेंगे. समारोह में राज्यसभा सांसद एमजे अकबर का विशेष संबोधन भी होगा. सीएम रघुवर दास, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव और अर्जुन मुंडा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

कार्यक्रम का आयोजन सेंटर ऑफ पॉलिसी एनालिसिस ने रक्षा मंत्रालय और इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स के साथ मिल कर किया है. सेंटर ऑफ पॉलिसी एनालिसिस के दुर्गानंद झा ने बताया कि 27 अक्तूबर तक चलनेवाले कार्यक्रम में श्रीलंका, अफगानिस्तान, अमेरिका के पूर्व राजदूतों के अलावा कई शिक्षाविद और विशेषज्ञ शामिल होंगे. कार्यक्रम में खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ और सीसीएल के सीएएमडी गोपाल सिंह भी हिस्सा लेंगे.

Next Article

Exit mobile version