डायन बिसाही के आरोप में महिला की पीट कर हत्या

लापुंग : रामाटोली के आशा उरांव की पत्नी सिगनी उरांइन (60 वर्ष) की हत्या डायन बिसाही के आरोप में लाठी से पीट कर कर दी गयी. घटना शनिवार देर रात की है. हत्या का आरोप गांव के ही महादेव उरांव, बंधना उरांव, बिरसा उरांव, मंसा उरांव व बाघे उरांव पर है. मारपीट में आशा उरांव […]

लापुंग : रामाटोली के आशा उरांव की पत्नी सिगनी उरांइन (60 वर्ष) की हत्या डायन बिसाही के आरोप में लाठी से पीट कर कर दी गयी. घटना शनिवार देर रात की है. हत्या का आरोप गांव के ही महादेव उरांव, बंधना उरांव, बिरसा उरांव, मंसा उरांव व बाघे उरांव पर है. मारपीट में आशा उरांव को भी चोट लगी है. इस संबंध में आशा उरांव ने उक्त पांचों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
थाना प्रभारी रामावतार ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना की जांच की जा रही है. पुलिस ने सिगनी उरांइन का शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिरसा उरांव की डेढ़ साल की पुत्री की मौत हो गयी थी. उसे शक था कि सिगनी उरांइन के ही डायन बिसाही करने से उसकी पुत्री की मौत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >