साइबर अपराध को समझना जरूरी

रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया अौर तकनीक का काफी इस्तेमाल हो रहा है. महिलाएं अौर किशोरियां भी इनका काफी इस्तेमाल कर रही हैं. इससे उन्हें दुनिया से जुड़ने, ज्ञान हासिल करने अौर कई तरह की सेवाएं प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है, वहीं इसका दूसरा […]

By Prabhat Khabar Print Desk | June 26, 2016 1:26 AM
रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया अौर तकनीक का काफी इस्तेमाल हो रहा है. महिलाएं अौर किशोरियां भी इनका काफी इस्तेमाल कर रही हैं.
इससे उन्हें दुनिया से जुड़ने, ज्ञान हासिल करने अौर कई तरह की सेवाएं प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है, वहीं इसका दूसरा पक्ष भी है कि उन्हें साइबर अपराध की वजह से परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है.
साइबर अपराध को समझना जरूरी है. ई रक्षा के जरिये वे इस तरह की समस्याअोंसे निबट सकती हैं. राज्यपाल शनिवार को आर्यभट्ट सभागार में आइपीएस ऑफिसर वाइव्स एसोसिएशन, साइबर पीस फाउंडेशन अौर रांची विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना के सेमिनार को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं. इस अवसर पर साइबर पीस फाउंडेशन के विनीत कुमार ने मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट के इस्तेमाल व साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी.

Next Article

Exit mobile version