मुख्यमंत्री रघुवर दास के पोस्टर पर पोती गयी कालिख

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के पोस्टर पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी. इसमें किस व्यक्ति का हाथ है इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है, लेकिन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अरगोड़ा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गयी है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब इस इलाके […]

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के पोस्टर पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी. इसमें किस व्यक्ति का हाथ है इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है, लेकिन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अरगोड़ा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गयी है.

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब इस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज में संभवत: इस घटना का फुटेज हो जिससे उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा सके जिसने यह हरकत की है. पोस्टर पर फेंकी गयीकालिख को बाद में साफ करा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >