Ranchi News : 640 हज यात्री कोलकाता पहुंचे

आज जेद्दा के लिए फ्लाइट

रांची. झारखंड के 640 हज यात्री 26 मई को हजयात्रा के लिए रवाना होंगे. सभी कोलकाता पहुंच चुके हैं व हज हाउस कोलकाता में ठहरे हैं. यहां उनकी यात्रा की सफलता के लिए दुआ की गयी. कोलकाता से वे जेद्दा के लिए रवाना होंगे. इनकी दो फ्लाइट पहली 11 बजे सुबह और दूसरी 12:30 बजे है. रवाना होनेवालों में अर्श आलम, जावेद अहमद, सोहेल मलिक, शकील अहमद चौधरी, मो तसलीम रजा, मो अकरामुल हसन, अल्तमश अहमद हाशमी, अनवर अहमद सहित अन्य शामिल हैं.

हज पर गये मो नौशाद को लगेज नहीं मिला

रांची. हज पर जेद्दा (सउदी अरब) पहुंचे रांची के मो नौशाद खान व उनकी पत्नी को लगेज (सामान) दो दिनों के बाद भी नहीं मिला है. मो नौशाद ने जानकारी दी कि वे पत्नी के साथ 24 मई को मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट नंबर एसवी 3093 से जेद्दा के लिए रवाना हुए थे. 25 मई की शाम तक उन्हें अपना लगेज नहीं मिला है. उनके साथ पांच बैग थे. लगेज के बिना उन्हें काफी परेशानी हो रही है. मो नौशाद ने इस संबंध में हज कमेटी के अधिकारियों को सूचित कर मदद की अपील की है. उन्होंने बताया कि वे जेद्दा में अजीजिया 440 बिल्डिंग में ठहरे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >