कमल किशोर की निरू से शादी

लोहरदगा: आजसू पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत आैर निरू शांति कुजूर का विवाह रविवार काे स्थानीय झखरा कुंबा संपन्न हो गया. शादी आदिवासी विधि-विधान के साथ हुआ. राजी पड़हा प्रार्थना सभा ने पूर्ण कराया. इसमें पहान बिरसा उरांव, पुजार सोमनाथ उरांव, महतो शिवशंकर टाना भगत माैजूद थे. शादी समाराेह में […]

By Prabhat Khabar Print Desk | October 5, 2015 1:03 AM
लोहरदगा: आजसू पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत आैर निरू शांति कुजूर का विवाह रविवार काे स्थानीय झखरा कुंबा संपन्न हो गया. शादी आदिवासी विधि-विधान के साथ हुआ. राजी पड़हा प्रार्थना सभा ने पूर्ण कराया. इसमें पहान बिरसा उरांव, पुजार सोमनाथ उरांव, महतो शिवशंकर टाना भगत माैजूद थे. शादी समाराेह में दोनों पक्ष के रिश्तेदार भी माैजूद थे.

मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री उमा कांत रजक, विधायक विकास सिंह मुंडा, आजसू प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, विकास भारती के सचिव अशोक भगत, भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद व कमल किशोर के पिता लखन टाना भगत ने वर-वधू काे आशीर्वाद दिया.

प्रशासनिक पदाधिकारियों में डीडीसी दानियल कंडुलना, डीपीओ महेश भगत, बीडीओ महेंद्र छोटन उरांव, विजय नाथ मिश्रा व मांडर बीडीओ सहित बड़ी संख्या में लोग माैजूद थे. शादी संपन्न होने के पश्चात जलपान व नाच-गान भी हुआ. शादी समारोह के बाद कमल किशोर भगत पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव जिंगी गये.
सात काे करेंगे सरेंडर : डॉ केके सिन्हा पर जानलेवा हमले के मामले में कमल किशोर भगत काे जेल की सजा हाे चुकी है. उनकी विधायकी भी खत्म हाे चुकी है. अदालत ने उन्हें सरेंडर करने काे कहा है. श्री भगत सात अक्तूबर को न्यायालय में समर्पण करेंगे. सरेंडर से अचानक शादी करने से लोगों में चर्चा है कि लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव में अब कमल किशाेर भगत अपनी पत्नी निरु शांति कुजूर काे उतार सकते हैं. निरू शांति भगत फिलहाल रिम्स में सरकारी नर्स के रूप में कार्यरत हैं.

Next Article

Exit mobile version