झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के ठिकानों पर रेड के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला

झारखंड मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के ठिकानों पर रेड के बाद भाजपा ने कांग्रस पर हमला बोला है. बाबूलाल मरांडी ने तो उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर देने की मांग की है.

रांची : झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस और उनके सहायक के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ने के बाद राज्य की राजनीति गर्म हो गयी. एक तरफ बीजेपी ने इस मामले पर कांग्रेस को जमकर घेरा तो वहीं, आलमगीर आलम ने दलील दी कि हम पीएस का चयन उसके अनुभव के आधार पर करते हैं. जो आप देख रहे हैं वहीं हम भी टीवी के माध्यम से देख रहे हैं.

बीजेपी के प्रदेश बाबूलाल मरांडी ने बोला करारा हमला

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव और उनके नौकर के यहां करोड़ों रुपये की कैश बरामदगी के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आलमगीर आलम को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए. जिस प्रकार से निजी सचिव के नौकर के यहां राशि बरामद हुई है, यह भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है. उन्होंने आगे कहा कि सभी मंत्री के यहां अगर छापेमारी की जाए तो बड़े धन कुबेर का पता चलेगा.

क्या कहा मंत्री आलमगीर आलम ने

ईडी द्वारा रेड के बाद आलमगीर आलम ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि “संजीव लाल एक सरकारी मुलाजिम हैं और हमारे पीएस हैं और हम उनका का चुनाव अनुभव के आधार पर करते हैं. जो आप देख रहे हैं वही हम भी टीवी के माध्यम से देख रहे हैं. ED का क्या निष्कर्ष आएगा वह बाद में देखा जाएगा.”

Also Read: झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के साथ ही उसके नौकर के ठिकानों पर भी ईडी रेड, 20 करोड़ कैश बरामद

भाजपा ने बोला हमला

आलमगीर आलम के पीएस और उनके सहायक के घर से करोड़ों रुपये बरामद होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. भाजपा नेता मजिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टचार करना चाहती है. इस वजह से वह पूरे देश को लूट रही है. क्योंकि कांग्रेस का मकसद ही यही है कि गरीबों को लूट कर अपनी जेबें भरो. इसलिए राहुल गांधी कहते हैं ”हम नहीं डरेंगे”.

वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि झारखंड के एक मंत्री के पीएस और उनके नौकर के घर से 20 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई. जिसकी गिनती अब तक जारी है. लेकिन हम मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ और इस मामले की जांच की मांग करते हैं. हमें अंदेशा है कि कहीं, कांग्रेस इसका इस्तेमाल चुनाव में काला धन के रुप में तो नहीं करना चाहती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >