Covid19 Update in Jharkhand : रांची के हिंदपीढ़ी, बेड़ो और सिमडेगा में कोरोना के 4 नये मामले सामने आये

4 more coronavirus positive cases reported in jharkhand रांची : कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण झारखंड (Jharkhand) में तेजी से फैल रहा है. राजधानी रांची (Ranchi) में रविवार को 4 और मरीजों में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हो गयी है. इनमें तीन की मौत हो चुकी है. पॉजिटिव 4 मरीज राजधानी रांची (Ranchi) के हिंदपीढ़ी (Hindpidhi), बेड़ो (Bero) और सिमडेगा जिला (Simdega District) के हैं. सिमडेगा के मरीज का ताल्लुक तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) से है. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी (Nitin Madan Kulkarni) ने यह जानकारी दी है.

सुनील चौधरी

रांची : कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण झारखंड (Jharkhand) में तेजी से फैल रहा है. राजधानी रांची (Ranchi) में रविवार को 4 और मरीजों में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हो गयी है. इनमें तीन की मौत हो चुकी है. सिर्फ रांची में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 21 हो गयी है.

Also Read: बरियातू में रह रहे रांची के पूर्व DDC की कोरोना से मौत, अपार्टमेंट को किया गया सील

कोरोना पॉजिटिव 4 नये मरीज राजधानी रांची (Ranchi) के हिंदपीढ़ी (Hindpidhi), बेड़ो (Bero) और सिमडेगा जिला (Simdega District) के हैं. सिमडेगा के मरीज का ताल्लुक तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) से है. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी (Nitin Madan Kulkarni) ने यह जानकारी दी है.

संक्रमित पाये गये लोगों की उम्र 17 साल से 58 साल के बीच है. सभी पुरुष हैं. इनमें से एक रांची के बेड़ो का रहने वाला है, जबकि दूसरा हिंदपीढ़ी का, तीसरा पंजाब स्वीट्स के पीछे हैदर अपार्टमेंट में रहता है. चौथा मरीज सिमडेगा जिला के खरिया टोली का रहने वाला है.

Also Read: झारखंड : हिंदपीढ़ी में एक और जमाती में Covid19 की पुष्टि, 17 विदेशियों के साथ मस्जिद में ठहरा था त्रिनिदाद का यह मौलाना

सिमडेगा के खरिया टोली निवासी व्यक्ति की उम्र महज 17 साल है. इसके पहले भी सिमडेगा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. वह भी तबलीगी जमात से जुड़ा था. बताया जाता है कि 17 साल का युवक, जो अब कोविड19 से संक्रमित मिला है, उसने चान्हो में आयोजित जमात में हिस्सा लिया था. दोनों जमातियों के संपर्क में आने वालों की पूरी सूची खंगाली जा रही है.

बेड़ो निवासी की उम्र 58 साल है, जबकि हिंदपीढ़ी में रहने वाले की 24 और हैदर अपार्टमेंट में रहने वाले की उम्र 42 साल बतायी गयी है. बताया जाता है कि पंजाब स्वीट्स के पीछे स्थित हैदर अपार्टमेंट में ही रांची की सबसे बड़ी दवा दुकान आजाद फार्मा के मालिक रहते हैं. आजाद फार्मा इन दिनों बंद है और उसके मालिक एवं कर्मचारियों ने खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि रविवार को 93 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आयी, जिसमें 4 में कोविड19 की पुष्टि हुई. बाकी 89 सैंपल निगेटिव आये.

Also Read: Covid19 Outbreak: धनबाद में कोरोना का मरीज मिलने के बाद अलर्ट हुआ प्रशासन, दो मुहल्ला में कर्फ्यू

उल्लेखनीय है कि झारखंड में 31 मार्च को पहली बार एक महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. मलयेशियाई महिला के संपर्क में आने की वजह से हिंदपीढ़ी में कम से कम 18 लोग इस विषाणु की चपेट में आ गये. हिंदपीढ़ी के उम्रदराज कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु भी हो चुकी है. उनकी पत्नी और बच्चे अब भी रिम्स में भर्ती हैं. ये सभी कोरोना से संक्रमित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >