National Games : 38वें राष्ट्रीय खेलों में मनीष मुंडा बने झारखंड के ध्वज वाहक

मनीष मुंडा ने झारखंड के लिए कई राष्ट्रीय पदक सहित अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं.

रांची. उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल मंगलवार देर रात शुरू हुए. उदघाटन समारोह में झारखंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी मनीष मुंडा ने ध्वज वाहक की भूमिका निभायी. मनीष मुंडा ने झारखंड के लिए कई राष्ट्रीय पदक सहित अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं. उदघाटन समारोह में नेशनल गेम्स को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ मधुकांत पाठक और चीफ डी मिशन शिवेंद्र दुबे ने भी हिस्सा लिया. हैंडबॉल में जीता झारखंड : नेशनल गेम्स में झारखंड ने अपना अभियान बीच हैंडबॉल से शुरू किया. ऋषिकेश मे आयोजित बीच हैंडबॉल में झारखंड ने तेलंगाना को 40-32 से पराजित किया. वहीं, वुशु में निशांत तिर्की और कविता कुमारी ने अपने-अपने ग्रुप में जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >