Jharkhand: इंटर पास लोगों के लिए 326 पदों पर होगी बहाली, मांगे गए आवेदन

Jharkhand: झारखंड में इंटर पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है. 326 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता और समय-सीमा के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है.

Jharkhand: झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 326 विभिन्न पदों पर नियुक्ति होगी. स्वास्थ्य विभाग में बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 62 पद, नगर विकास विभाग व आवास विभाग में वेटनरी सहायक/चिकित्सा सहायक के 27, स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के 137, कीट संग्रहकर्ता के 32, मत्स्य निदेशालय मत्स्यकी तकनीकी सहायक के 41 और योजना विकास विभाग के अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के अधीन कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक के 27 पद शामिल हैं.

जेएसएससी की ओर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

इन नियमित रिक्तियों के विरुद्ध जेएसएससी की ओर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. रजिस्ट्रेशन करने व सूचना दर्ज करने के लिए 20 जुलाई से लेकर 19 अगस्त की मध्य रात्रि तक का समय निर्धारित है. परीक्षा शुल्क 100 रुपये है.

ये भी पढ़ें…

लाखों रुपये खर्च कर बूटी मोड़ में बनाया गया मीट हाउस, बरसों से बना है शोपीस, देखें वीडियो

बेटे की मौत के सदमे से उबर नहीं पाया था परिवार, बस की चपेट में आने से पिता की भी मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >