हटिया में 28 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भाई ने जताई आशंका पति के साथ हुए विवाद के कारण उठाया यह कदम

रांची के हटिया में एक 28 वर्षीय महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार ने पति पर लगाया विवाद का आरोप, पुलिस जांच कर रही है.

हटिया से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट

रांची. हटिया के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर रोड नंबर-2, दिव्या एन्क्लेव में सोमवार को 28 वर्षीय महिला ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान मीनू कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

भाई ने दी पुलिस को घटना की जानकारी

घटना के संबंध में मृतका के भाई सुबोध कांत ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह परिवार के लोग मीनू के घर पहुंचे थे. काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़ा गया. अंदर मीनू फांसी के फंदे से लटकी मिली. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.

ये भी पढ़ें: रांची : कांके में स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 2 की स्थिति नाजुक

पति-पत्नी के हुआ था विवाद

सुबोध कांत के अनुसार, मीनू के पति गौरव कुमार ठेकेदारी का काम करते हैं. दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद गौरव बच्चों को लेकर पटना चले गए थे. पिछले दो दिनों से मीनू घर में अकेली रह रही थी. भाई ने आशंका जताई है कि पति के साथ हुए विवाद के कारण मीनू ने यह कदम उठाया.

ये भी पढ़ें: नेपाल में लापता हुए रांची के इंजीनियर दंपती, 26 अगस्त को आखिरी बार हुई थी भाई से बात

लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज

मृतका के माता-पिता और भाई सिंह मोड़ इलाके में रहते हैं. मृतका का भाई सुबोध कांत हाई कोर्ट में कार्यरत है. पुलिस ने भाई के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >