केंद्र ने झारखंड को किया अलर्ट

नयी दिल्ली : विधानसभा चुनावों के दौरान आतंकवादियों के हमले की आशंका संबंधी रिपोटरें के बीच केंद्र ने झारखंड और जम्मू कश्मीर की सरकारों से रैली स्थलों के आसपास और प्रमुख नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है. खुफिया सूचना के आधार पर गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार से कहा है कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन […]

नयी दिल्ली : विधानसभा चुनावों के दौरान आतंकवादियों के हमले की आशंका संबंधी रिपोटरें के बीच केंद्र ने झारखंड और जम्मू कश्मीर की सरकारों से रैली स्थलों के आसपास और प्रमुख नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है. खुफिया सूचना के आधार पर गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार से कहा है कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए कुछ नेताओं को निशाना बना सकता है.
यह भी कहा गया है कि भाकपा (माओवादी) भी राजनीतिक रैलियों और चुनाव ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों को निशाना बना सकता है. सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय ने दोनों राज्यों से संवेदनशील स्थानों, रैलियों में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात करने और नेताओं को सुरक्षा प्रदान करने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >