डीआर कांगो में विद्रोहियों के हमले में 14 मरे
किनशासा. अशांत पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के बेनी इलाके में युगांडा के विद्रोहियों के हमले में 14 लोग मारे गये. बेनी के नागरिक समाज प्रमुख टेडी कैटालिको ने बताया कि देर रात को कैंपी-ये-चुई शहर में युगांडा के विद्रोही गुट एडीएफ के सदस्यों ने हमला किया और धारदार हथियार से 14 लोगों को मार […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 31, 2014 11:03 PM
किनशासा. अशांत पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के बेनी इलाके में युगांडा के विद्रोहियों के हमले में 14 लोग मारे गये. बेनी के नागरिक समाज प्रमुख टेडी कैटालिको ने बताया कि देर रात को कैंपी-ये-चुई शहर में युगांडा के विद्रोही गुट एडीएफ के सदस्यों ने हमला किया और धारदार हथियार से 14 लोगों को मार डाला. अधिकारियों ने हालांकि मरनेवालों की संख्या की पुष्टि नहीं की. उन्होंने कहा कि उन्हें हमले के बारे में पता है और हमले में कई लोग मारे गये हैं. गृह मंत्री रिचर्ड मुयेज ने कहा, एडीएफ का एक विद्रोही पकडा गया है.
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 12:31 PM
January 15, 2026 8:44 AM
January 15, 2026 8:03 AM
January 14, 2026 9:29 PM
January 14, 2026 9:27 PM
January 14, 2026 10:16 PM
January 14, 2026 9:52 PM
January 14, 2026 8:11 PM
January 14, 2026 9:30 PM
January 14, 2026 8:05 PM
