झाविमो में शामिल होंगे पूर्व आइएएस गोरे लाल यादव

रांची : पूर्व आइएएस अधिकारी गोरे लाल यादव झाविमो में शामिल होंगे. बिहार में लालू प्रसाद के शासन में चर्चित रहे आइएएस अधिकारी श्री यादव ने झाविमो की सदस्यता लेने का आवेदन दिया है. पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की ओरसे सहमति भी मिल गयी है. सूचना के मुताबिक श्री यादव एक-दो दिनों के अंदर पार्टी […]

रांची : पूर्व आइएएस अधिकारी गोरे लाल यादव झाविमो में शामिल होंगे. बिहार में लालू प्रसाद के शासन में चर्चित रहे आइएएस अधिकारी श्री यादव ने झाविमो की सदस्यता लेने का आवेदन दिया है. पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की ओरसे सहमति भी मिल गयी है. सूचना के मुताबिक श्री यादव एक-दो दिनों के अंदर पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता पूरा करेंगे.
श्री यादव कोल्हान की किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. इधर, बहरागोड़ा से कांग्रेस के नेता काबू दत्ता ने भी झामिवो में शामिल होने की इच्छा जतायी है. श्री दत्ता सांसद प्रदीप बलमुचु के करीबी माने जाते हैं. बहरागोड़ा क्षेत्र में राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान है. पांकी विधानसभा क्षेत्र में काम कर रहे मधु त्रिपाठी ने भी झाविमो में शामिल होने का आवेदन दिया है. इन नेताओं को जल्द ही झाविमो में शामिल कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
JVM

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >