रांची: उत्कृष्ट विद्यालयों से हटाये गये 16 शिक्षक, अब मूल स्कूलों में देंगे योगदान

रांची के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों से 16 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने मूल विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित होने पर यह फैसला लिया है।

रांची से सुनील झा की रिपोर्ट

रांची: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रतिनियुक्त 16 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गयी है. सभी शिक्षकों को तत्काल अपने मूल विद्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के अनुरूप जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

रांची जिले में पांच मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय हैं. इनमें जिला स्कूल से चार, टीवीएस जगन्नाथपुर से छह, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कांके से पांच और बालिका विद्यालय बरियातू से एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति समाप्त की गयी है.

शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति छात्र-शिक्षक अनुपात को ध्यान में रखते हुए समाप्त की गयी है. प्रतिनियुक्त शिक्षकों के मूल विद्यालयों से बाहर रहने के कारण वहां पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था. इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने विद्यालयों में शिक्षकों की आवश्यकता और छात्र-शिक्षक अनुपात की जानकारी मांगी थी. प्राप्त जानकारी के आधार पर शिक्षकों का युक्तिकरण किया गया.

टीवीएस जगन्नाथपुर से छह शिक्षक हटे

टीवीएस जगन्नाथपुर से छह शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त की गयी है. इनमें अर्थशास्त्र विषय के तीन शिक्षक शामिल हैं. इसके अलावा संबंधित विद्यालयों से जीव विज्ञान विषय के एक-एक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति भी समाप्त की गयी है.

आदेश के बाद सभी शिक्षकों को अपने मूल विद्यालय में तत्काल योगदान देने को कहा गया है. विभाग का मानना है कि इससे उन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और पठन-पाठन व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >