निगम के 16 सफाईकर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव

निगम के 16 सफाईकर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव

रांची : रांची नगर निगम के 16 सफाईकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये. ज्ञात हो कि काेरोना जांच के लिए बकरी बाजार स्टोर में कैंप लगा था. कैंप में 400 सफाईकर्मियों ने सैंपल दिया. एक साथ 16 सफाई कर्मियों के पॉजिटिव मिलने से अन्य सफाई कर्मियों में हड़कंप है.

18 को फिर से लगेगा जांच कैंप : नगर निगम में वर्तमान में 2500 सफाईकर्मी कार्यरत हैं. इनमें से अब तक मात्र 500 सफाई कर्मियों की ही कोरोना जांच हुई है. शेष कर्मचारियों की जांच के लिए 18 अगस्त को फिर से बकरी बाजार स्टोर में कैंप लगाया जायेगा.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >