कुडू (लोहरदगा). प्रखंड परिसर के समीप निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भवन निर्माण का मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रर्बला खेस ने निरीक्षण किया. भवन मंे आई दरारें, गेट के पास उगे कटीलें झाडि़यों, परिसर में जमा पानी देख डीएसइ भड़क गयी. वार्डेन, कनीय अभियंता को खरी-खरी सुनायी. पूरे भवन के तमाम कमरों में दरारें आ गयी हैं. इस मामले को उपायुक्त परमजीत कौर ने काफी गंभीरता से लेते हुए पहले जांच कमेटी से जांच कराया. स्वयं जांच की एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान के एपीओ अशोक कुमार पांडेय एवं शिक्षा अभियान के कनीय अभियंता रेयाज मंगलवार को निर्माणाधीन भवन निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे. छात्रावास, किचन, बाथरूम, द्वितीय तल्ला के तमाम कमरों, पठन-पाठन के लिए बनाये गये भवनों समेत तमाम भवनों का निरीक्षण किया. भवन की हालत देख डीएसइ ने स्पष्ट लहजे में कहा कि यह भवन छात्राओं के रहने लायक नहीं है. जांच रिपोर्ट उपायुक्त के माध्यम से झारखंड शिक्षा परियोजना को भेजा जायेगा. गड़बड़ी होने, जांच में दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई के सवाल पर गोल-मोल जवाब दे पल्ला झाड़ ली. ग्रामीणों ने सुनाई खरी-खरी: निरीक्षण में पहुंचे डीएसइ की सूचना पाकर कुडू ग्रामीण भी पहुंच गये. ग्रामीणांे ने डीएसइ को काफी खरी-खरी सुनाते हुए कहा की दोषी पर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क जाम होगा.
छात्राओं के रहने लायक नहीं है भवन: डीएसइ
कुडू (लोहरदगा). प्रखंड परिसर के समीप निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भवन निर्माण का मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रर्बला खेस ने निरीक्षण किया. भवन मंे आई दरारें, गेट के पास उगे कटीलें झाडि़यों, परिसर में जमा पानी देख डीएसइ भड़क गयी. वार्डेन, कनीय अभियंता को खरी-खरी सुनायी. पूरे भवन के तमाम कमरों में […]
